कानपुर में ट्रांसफॉर्मर चोरी के दौरान युवक की करंट से मौत हो गई. इसके बाद चोरों के गैंग ने उसे हाथ पैर बांधकर गंगा में फेंक दिया था. परिवार के लोगों ने FIR कराई, तो पुलिस ने जांच की.
इससे पता चला कि चोरों का गैंग ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहा था. इस दौरान करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई. इससे दहशत में आए गैंग ने गंगा में फेंक दिया था. रविवार को पुलिस ने तीनों चोरों को पकड़ लिया.
रात में करते थे चोरी
ADCP कर्नलगंज महेश कुमार ने बताया-ग्वालटोली निवासी हिमांशु (22) कबाड़ी का काम करता है लेकिन, ट्रांसफॉर्मर चोरों के गैंग से जुड़ा है. इससे पहले भी वह ट्रांसफॉर्मर चोरी के केस में जेल जा चुका है.
26 अक्टूबर को गुरु-देव पैलेस चौराहे पर ट्रांसफॉर्मर चोरी करते वक्त हिमांशु को करंट लग गया इससे उसकी मौत हो गई. हिमांशु की मौत के वक्त गैंग के चोर एफएम कालोनी निवासी शान अली, सिविल लाइंस निवासी असलम, ग्वालटोली निवासी विशाल और रवि के हाथ पांव फूल गए. चारों दोस्तों ने हिमांशु के शव को बांधकर शुक्लागंज पुल से गंगा नदी में फेंक दिया.

पुलिस हिरासत में आरोपी.
हिमांशु के न मिलने पर मां मंजू देवी ने 31 अक्टूबर को ग्वालटोली थाने में दोस्त शान अली, असलम, विशाल और रवि पर संदेह जताते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई. शान, असलम और विशाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो सच्चाई सामने आ गई. तीनों ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर चोरी के दौरान ही हिमांशु की मौत हुई है. हत्या के आरोप में तीनों शातिर भेजे गए जेल आरोपियों के बयान की तस्दीक के लिए गुरुदेव पैलेस ट्रांसफॉर्मर चोरी वाले स्थान की जांच की गई. जांच में चारों युवक हिमांशु को ऑटो से लादकर ले जाते दिख रहे हैं.
पुलिस ने जांच की तो शुक्लागंज वाले रूट की भी बात सही निकली. इससे साफ हो गया कि शव को गंगा में फेंका गया है. शव की तलाश के लिए पुलिस की टीमों को लगाया गया है. इधर पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया.
















Leave a Reply