UP के हरदोई में सोते वक्त पति ने पत्नी की हत्या कर दी. चाकू से पूरा गला काटकर अलग कर दिया. वारदात के बाद बहन को फोन कर कहा- मैंने पत्नी की हत्या कर दी.
बहन ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस पहुंची तो आरोपी रूम में चुपचाप बैठा था. चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी. पुलिस को देखते ही आरोपी ने कहा- सलाम साहब।
उसके बगल में महिला का शव पड़ा था. सिर धड़ से अलग था. पूरे रूम में खून फैला था. वारदात बुधवार तड़के 3 बजे शहर कोतवाली इलाके में हुई.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी परवेज (34) ने 12 साल पहले रिश्ते में भतीजी नगमा (30) से लव मैरिज की थी. दोनों की कोई संतान नहीं है. उसे शक था कि पत्नी का बाइक मैकेनिक नाजिम से अफेयर चल रहा है. इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच 8 महीने से अक्सर झगड़ा होता रहता था.
इस्लामनगर टिलिया मोहल्ले में परवेज पत्नी नगमा के साथ रहता था. परवेज पहले अपने पुश्तैनी मकान में रहता था. मकान में उसकी मां शहनाज, उसके मृतक भाई रजी की पत्नी अल्लू और परवेज का हिस्सा था. शादी के बाद रहने में दिक्कत होने लगी तो उसने अपना हिस्सा बहन रूबिना को डेढ़ लाख रुपए में बेच दिया था.
इसके बाद वह किराए के मकान में रहने लगा था. बगल वाले कमरे में उसकी बहन जुबीना पति गुलफाम के साथ रहती है. मंगलवार रात नगमा कमरे में तख्त पर लेटी हुई थी, तभी परवेज ने उसकी हत्या कर दी. कमरे का दरवाजा बंद था. कमरे में फर्राटा फैन चल रहा था, इसलिए किसी को वारदात का पता नहीं चला. बुधवार सुबह साढ़े 3 बजे परवेज ने जुबीना को फोन किया और घटना की जानकारी दी.
बहन बोली- एक हफ्ते से धमकी दे रहा था: वारदात की सूचना पर पहुंची नगमा की बहन शब्बो ने बताया- उसका पति उसे एक हफ्ते से मार रहा था और गला काटने की धमकी दे रहा था. फिर आज उसने गला काटकर मार ही दिया. यह कत्ल क्यों हुआ, यह मुझे नहीं पता, क्योंकि हम दूर से आए हैं. उसके बहन-बहनोई पड़ोस के कमरे में सो रहे थे, उन्हें पता होगा.
















Leave a Reply