हरदोई में 13 साल छोटे देवर संग फंदे पर लटकी मिली भाभी, बेटे ने खिड़की से देखा

Spread the love

UP के हरदोई में शुक्रवार सुबह 13 साल छोटा देवर भाभी के साथ फंदे पर लटका मिला. महिला के 8 साल के बेटे ने मां-चाचा के शव देखे तो घरवालों को बताया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों शवों को नीचे उतारा. इसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया.

पुलिस को गांववालों ने बताया कि भाभी-देवर के बीच अफेयर था. वहीं, परिवारवाले इस बात से इनकार कर रहे हैं. महिला की 12 साल पहले शादी हुई थी. उसका पति काम-धंधे के सिलसिले में शहर से बाहर रहता था. घटना बिलग्राम क्षेत्र के हबीबनगर गांव की है.

पति के साथ ही काम करता था महिला का देवर: महिला का नाम सीमा (35) था. वहीं देवर का नाम रामरूप (22) था। सीमा की शादी 12 साल पहले रामरूप के बडे़ भाई देशराज से हुई थी. देशराज पहले हरदोई में ही ठेकेदारी करता था लेकिन डेढ़ साल पहले वह अयोध्या से अपना काम करने लगा. रामरूप भी उसके साथ ही काम करता था. वह अपने घर भी आता जाता रहता था.

पुलिस टीम परिजनों से मामले की जानकारी ले रही है.

पिता बोले- बेटा रात में घर से चला गया था: देशराज के पिता राजाराम ने बताया- रामरूप 7 दिन पहले गांव आया था. गांव में हमारे दो घर हैं. हमने एक घर देशराज को दे दिया था. एक घर में मैं, मेरी पत्नी और रामरूप रहते थे. दोनों घरों की दूरी 500 मीटर है. गुरुवार रात रामरूप घर पर ही था लेकिन फिर कहीं चला गया. हम लोग भी सो गए. सुबह मेरा पोता रोते हुए आया. उसने बताया, मम्मी-चाचा लटके हुए हैं.

मां बोली- बहू हमारे साथ नहीं रहती थी: वहीं रामरूप की मां ने बताया, आसपास के लोग बता रहे हैं दोनों के बीच रात में मारपीट हुई थी. हम लोग तो कुछ जानते नहीं हैं. बहू हमारे साथ तो रहती नहीं थी. रात में ही इन दोनों ने झगड़े के बाद फांसी लगाई है. पत्नी और भाई की मौत की खबर मिलने के बाद देशराज हरदोई पहुंच गया है.

घटना की गंभीरता को देखते हुए बिलग्राम कोतवाल विजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उच्चाधिकारियों के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें. सीमा के परिवार में पति देशराज और 3 पुत्र आयुष, दिव्यांश और लक्ष्य हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *