आशंका और असमंजस से भरे शिवपाल ने सीसामऊ के कार्यकर्ताओं को आगाह किया, अफसरों को चेताया

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि उनकी टीम की निगाह हर एक पदाधिकारी और कार्यकर्ता पर रहेगी. सभी को एकजुट होकर फिर से समाजवादी पार्टी को सीसामऊ में जीतना है. इसी तरह उन्होंने यहां के अधिकारियों को भी चेतावनी भरे लहजे में संदेश दिया.

उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी उनकी पार्टी के प्रत्याशी और समर्थक,कार्यकर्ताओं को किसी भी वजह से परेशान करने और चुनाव में पार्टी को कमजोर करने की कोशिश में लगे हैं, उन सभी को समय आने पर देखा जाएगा. सभी की मॉनिटरिंग की जा रही है। शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी के अंदर चल रहे भीतर घात पर कहा कि सभी को जोड़कर आगे चुनाव में तेजी से लग जाएगा.

चुनाव कार्यालय उद्घाटन के दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों से हाथ उठाकर एक साथ रहने का संकल्प भी दिलवाया. सपा और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता पदाधिकारी समर्थक सभी एक जुट होकर चुनाव में काम कर रहे हैं. जो भी शिकायतें, बातें आ रही थी उन सभी को लेकर पार्टी के उच्च पदाधिकारी से बात की गई है.

सभी की ओर से यह कहा गया है कि दोनों  एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी के लिए काम करेंगे. इस दौरान कांग्रेस के सांसद अमेठी से कांग्रेस के सांसद किशोरी लाल शर्मा भी मौजूद रहे. शिवपाल यादव ने बताया कि सांसद किशोरी लाल से भी संबंध में गंभीरता से विचार विमर्श किया गया है. वह भी अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पूरी नजर रखेंगे और मिलकर चुनाव को कराया जाएगा, क्योंकि सीसामऊ सीट हमेशा से समाजवादी पार्टी के पास रही है और पूरी उम्मीद है कि आगे भी इस पर सपा को ही विजय मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *