कानपुर आईआईटी कैंपस में फिर दिखा तेंदुआ, खोज शुरू हुई; पिजड़ें लगाए गए

Spread the love

कानपुर आईआईटी कैंपस में तेंदुआ दिखने से एक बार फिर से दहशत फैल गयी है. इसकी जानकारी मिलते ही वन विभाग ने तेंदुए की खोज शुरू कर दी है और पकड़ने के पिजड़ें लगाए गए हैं.

पिछले दो दिन में दो बार परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मियों को तेंदुआ नजर आया है. वन विभाग की टीम ने जानकारी मिलने पर बताए गए स्थान पर तेंदुए के पगचिह्न देखे. साथ ही तेंदुए को पकड़ने के लिए दो पिंजड़े और उसका रूट जानने के लिए ट्रैप कैमरा भी लगाए हैं. बता दें, चार महीने पहले भी परिसर में तेंदुआ दिखाई दिया था.

मालूम हो कि परिसर से सटे जंगल में तेंदुए के पगचिह्न भी मिले थे. यही नहीं, जीटी रोड के दूसरी तरफ स्थित राष्ट्रीय शर्करा संस्थान में भी तेंदुए के पगचिह्न देखे गए थे, लेकिन तमाम कोशिशों प्रयासों के बाद भी तेंदुआ हाथ नहीं लगा था. इसके बाद यह मान लिया गया था कि तेंदुआ कहीं और चला गया है. अब फिर तेंदुआ नजर आने पर उसकी खोजबीन तेज कर दी गई है.

प्रभागीय वन अधिकारी दिव्या ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए कैमरे लगाने के साथ ही पिजड़े भी रख दिए गए हैं. वन विभाग की टीम आईआईटी के जंगलों में तेंदुए को खोज रही है. उसके पगचिह्न भी देखे जा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *