यूपी में छाने लगा कोहरा, हल्की बारिश के भी आसार; जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी

Spread the love

 यूपी में दिवाली के बाद ठंड और कोहरे की एंट्री हो गई. मौसम बदल रहा है। प्रदेश में धीरे-धीरे ठंडक बढ़ रही है. अब सुबह के समय कोहरा देखने को मिल रहा है. कोहरे का असर सोमवार को भी देखने को मिला है. मौसम विभाग की मानें तो पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग की मानें तो उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में आए दाना तूफान की वजह से पुरवा हावी हो गई थी. तूफान कमजोर पड़ जाने के बावजूद बंगाल की खाड़ी की ओर से देश के उत्तर तक चल रही हवा का दबाव तेज था. दो दिन पहले पुरवा कमजोर पड़ गई और पहाड़ी इलाकों से होकर आ रही पछुआ ने इसकी जगह ले ली. इस वजह से तापमान में गिरावट आई है. पांच से नौ नवंबर के बीच पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार है. इस दौरान सुबह के समय कहीं-कहीं धुंध और कोहरा छाने की संभावना है.

लखनऊ मेंं चार दिन में पांच डिग्री तक का अंतर

लखनऊ में रात के तापमान में चार दिनों के दौरान पांच डिग्री तक का अंतर आया है. दिवाली के दिन 31 अक्तूबर को रात का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक गया। इसके बाद एक नवम्बर को 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

सबसे कम तापमान मेरठ में रिकॉर्ड किया गया

यूपी में सबसे कम तापमान मेरठ में रिकॉर्ड किया गया है. मेरठ 14 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा. मुजफ्फरनगर में 14.6 डिग्री सेल्सियस, कानपुर शहर में 15 डिग्री सेल्सियस, अयोध्या में 16 डिग्री सेल्सियस और फुरसतगंज में 16.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है. वहीं गोरखपुर में 29.8 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज में 35 डिग्री सेल्सियस, हरदोई में 32 डिग्री सेल्सियस, कानपुर शहर में 32.8 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी में 33.2 डिग्री सेल्सियस, झांसी में 34.9 डिग्री सेल्सियस और अलीगढ़ में 32.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *