मुरादाबाद में स्कूल जा रहे प्रिंसिपल की हत्या, बाइक से 2 बदमाश पीछे से आए; सिर पर गोली मारी

Spread the love

मुरादाबाद में स्कूल प्रिंसिपल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. इसका वीडियो सामने आया है. इसमें दिख रहा कि प्रिंसिपल पैदल स्कूल जा रहे हैं, तभी पीछे से बाइक पर 2 बदमाश आए, सिर में गोली मार दी.

गोली लगते ही प्रिंसिपल मुंह के बल गिरे

गोली लगते ही प्रिंसिपल मुंह के बल गिर जाते हैं. आसपास के लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना मझोला थाने के लकड़ी क्षेत्र की है. वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए. CCTV में गोली मारने वाले का चेहरा नजर आ रहा है जबकि एक ने हेलमेट पहन रखा था. प्रिंसिपल शबाबुल को साईं विद्या मंदिर स्कूल से महज 50 मीटर की दूरी पर गोली मारी गई. स्कूल भाजपा के महानगर मंत्री शम्मी भटनागर का है.

सुबह करीब 9:00 बजे की घटना

SP सिटी रणविजय सिंह ने कहा- वारदात मंगलवार सुबह करीब 9:00 बजे हुई. बाइक सवार दो हमलावरों ने उनके पास आकर सिर में गोली मारी. घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है. 4 महीने पहले इसी स्कूल के एक छात्रा ने सुसाइड किया था. उस मामले में शबाबुल हसन के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी. परिजनों ने शबाबुल ​​​​​​पर छात्र को टॉर्चर करने का आरोप लगाया था. पुलिस इस एंगल पर भी पड़ताल कर रही कि कहीं सुसाइड केस में तो हत्या नहीं की गई. पुलिस CCTV से हमलावरों की तलाश में जुटी है.

SSP ने गठित की पांच टीमें

मुरादाबाद के एसपी सतपाल अंतिल ने घटना के खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन किया है. SOG और सर्विलांस टीम के साथ-साथ CCTV को खंगालने के लिए अलग से टीम गठित की गई है. SSP ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द घटना में शामिल हमलावरों को गिरफ्तार किया जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *