UP के फिरोजाबाद में एक डबल डेकर बस पलट गई, जिसमें डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं. हादसे में 4 लोगों की हालत गंभीर भी हुए. इस बीच, बलरामपुर में एक अन्य हादसे में 8 वर्षीय मासूम की दीवार के नीचे दबने से मौत हो गई. वहीं फर्रुखाबाद में रोडवेज बस ने बाइक सवार को रौंदा.
थाना रामगढ़ क्षेत्र के चनोरा पुल के पास एक डबल डेकर बस पलट जाने से कई लोग घायल हो गए. प्राइवेट बस हमीरपुर से हाथरस और इगलास जा रही थी. बस में लगभग 40-45 लोग सवार थे. ये लोग ईंट भट्टे पर मजदूरी के लिए जा रहे थे. दुर्घटना में करीब एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल हुए हैं जिनमें से 2 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगरा रेफर किया गया है. चालक को झपकी आने की चर्चा सुबह तड़के हुए बस हादसे में लगभग 20 लोग घायल हो गए जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है जिनको आगरा रैफर कर दिया गया है. घायल ने बताया कि सुबह तड़के चालक को नीद की झपकी आने से यह हादसा हुआ है .
आनन फानन में उपचार को लाया गया जिला अस्पताल बस के पलटने की सूचना पर मौके पर पहुँची थाना पुलिस ने आननं फानन में सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है जिनमें से दो लोगों को आगरा रैफर कर दिया गया है.















Leave a Reply