गुरूवार सुबह लगभग 9:40 बजे गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के नकहा जंगल रेलवे स्टेशन के पास स्थित गेट संख्या 05 स्पेशल के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर एक गंभीर हादसा हो गया. हाइड्रा क्रेन के माध्यम से लोहे का भारी गर्डर उठाते समय अचानक चेन टूटने से गर्डर नीचे गिर गया जिसमें एसएसबी के निरीक्षक बिजेंद्र सिंह कोठारी की मौत हो गयी. SSB इंस्पेक्टर कोठारी बाइक से अपने जानना वाले मनय कुंडू के साथ इसी रास्ते से कहीं जा रहे थे. इसी बीच नकहा ओवरब्रिज पर क्रेन से लोहे का गार्डर उठते समय लोहे की चेन टूट गई. बाइक सवार एसएसबी इंस्पेक्टर की दबकर मौत, जबकि पीछे बैठे बाइकसवार गंभीर रुप से घायल हो गए.
इस दुर्घटना में एसएसबी के निरीक्षक विजेंद्र सिंह कोठारी (उम्र लगभग 45 वर्ष), जो एसएसबी सेक्टर हेडक्वार्टर फर्टिलाइजर चिलुआताल गोरखपुर में नियुक्त थे, गर्डर के नीचे दबकर घटनास्थल पर ही मृत्यु को प्राप्त हुए.
उनके साथ बाइक पर पीछे बैठे मनय कुंडू को गंभीर चोटें आईं और उनका इलाज चल रहा है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, आरपीएफ और जीआरपीएफ के अधिकारी बचाव कार्य में तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस ने निरीक्षक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.
उल्लेखनीय है कि ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान मार्ग पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था नहीं की गई थी, जिससे यह हादसा हुआ.















Leave a Reply