चुनाव घोषित होने के बाद अखिलेश यादव पहली बार जनसभा करने कानपुर आ रहे हैं. 13 नवंबर को उनका कार्यक्रम फाइनल हो गया है. सपा जिलाध्यक्ष फजल महमूद ने बताया कि 13 को दोपहर में अखिलेश यादव चमनगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे.
करीब 2 घंटा कानपुर में रहेंगे
अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. अखिलेश यादव करीब 2 घंटा शहर में रहेंगे। वे दोपहर सवा 12 बजे सीएसए हेलिपैड पर उतरेंगे. यहां से वे सीधे नाला रोड स्थित जनसभा स्थल पर जाएंगे। घनी आबादी वाले क्षेत्र में जनसभा को लेकर पुलिस और खुफिया मंत्र सक्रिय हो गया है.
नसीम के साथ करेंगे चुनाव प्रचार
सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने बताया कि प्रत्याशी नसीम सोलंकी के साथ अखिलेश यादव चुनाव प्रचार करेंगे. प्रयास किया जा रहा है कि जनसभा के बाद उनका रोडशो भी कराया जाए। समय मांगा गया है.
शिवपाल यादव ने हिंदू इलाकों में संभाला मोर्चा
सीसामऊ सीट पर जीत का परचम फिर से लहराने के लिए शिवपाल सिंह यादव ने हिंदू और दलित इलाकों में मोर्चा संभाला हुआ है. वहीं अखिलेश यादव जनसभा मुस्लिम क्षेत्रों में करेंगे जिससे मुस्लिम वोटबैंक बंटे नहीं है और सपा के पक्ष में एकतरफा पड़े. वहीं हिंदुओं को साधने के लिए सपा ने शिवपाल को उतारा है. कानपुर में शिवपाल हिंदू इलाकों में 3 से ज्यादा जनसभाएं कर चुके हैं.
इस प्रकार रहेगा कार्यक्रम
-12.15 बजे दोपहर सीएसए हेलिपैड पर उतरेंगे.
-12.30 बजे दारुल मौला के सामने नाला रोड पर करेंगे जनसभा स्थल पहुंचेंगे.
-2 बजे दोपहर तक जनसभा में मौजूद रहेंगे.
-2.15 बजे सीएसए हेलिपैड से लखनऊ के लिए रवाना होंगे.
















Leave a Reply