मणिपुर में थाने पर हमला करने आए 11 कुकी उग्रवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया

Spread the love

मणिपुर से एक बार फिर हिंसा की खबर आई. जिरीबाम जिले में सुरक्षाबलों और कुकी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिससे इलाके में तनाव फैल गया. सुरक्षा बलों ने कम से कम 11 कुकी उग्रवादियों को ढेर कर दिया। वहीं, उग्रवादियों के हमले में एक जवान भी घायल हुआ है. इलाके में तनाव को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की मुस्तैदी बढ़ा दी है.

जानकारी के अनुसार, पहले उग्रवादियों ने सीआरपीएफ कैंप पर हमला कर दिया था जिसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई. अचानक हुए इस हमले में एक जवान भी घायल हुआ है. जवान को एयरलिफ्ट कर अस्पताल ले जाया गया है. वहीं, सीआरपीएफ जवानों ने 11 कुकी उग्रवादियों को मार गियाया.

उग्रवादियों की गोलीबारी में किसान घायल इससे पहले सोमवार सुबह मणिपुर के इंफाल पूर्व जिले में उग्रवादियों की गोलीबारी में खेत में काम कर रहा एक किसान घायल हो गया था.

जातीय हिंसा में झुलस रहे मणिपुर की इंफाल घाटी में किसानों पर पहाड़ी इलाकों के उग्रवादियों द्वारा लगातार तीसरे दिन हमला किया गया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमलों के कारण घाटी के बाहरी इलाकों में रहने वाले कई किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं और इससे धान की फसल की कटाई प्रभावित हो रही है.

बता दें कि पिछले साल मई महीने में इम्फाल घाटी में मैतेई और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले कुकी समुदाय के लोगों के बीच जातीय हिंसा भड़क गई थी. इस हिंसा और आगजनी में 200 से अधिक लोग मारे गए थे और हजारों लोग बेघर हो गए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *