देवउठनी एकादशी आज: शाम तक भद्रा, शुभ कार्य करने से बचें; 4 राशियों को नुकसान का अंदेशा

Spread the love

आज देवउठनी एकादशी है. देवउठनी एकादशी को देश के कई हिस्सों में हरि प्रबोधिनी एकादशी तो कहीं देवोत्थान एकादशी भी कहा जाता है. इस दिन के बारे में ऐसी मान्यता है कि जब आषाढ़ शुक्ल एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार महीने के लिए सो जाते हैं उसके बाद इस दिन यानी कार्तिक शुक्ल एकादशी के दिन वह वापस जागते हैं. इसलिए इस दिन से शुभ काम भी शुरू कर दिए जाते हैं. साथ ही आज तुलसी और शालिग्राम का विवाह भी है. लेकिन इसके साथ ही यह भी ध्यान रखें कि आज शाम 4:06 भद्रा (भूलोक) लगी रहेगी. इस अवधि में आप किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से बचने का प्रयास करें. खासकर 4 ऐसी राशियां हैं, जो विशेष तौर पर सजग रहें वरना उन्हें आज बड़े नुकसान का अंदेशा है.

देवउठनी एकादशी के दिन के बारे में ऐसी मान्यता है कि भगवान हरि को प्रसन्न करने के लिए अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो इससे आपके जीवन में धन-धान्य हमेशा बना रहता है. 

1. इच्छापूर्ति के लिए उपाय

देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु को केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें. कहा जाता है कि जो कोई भी इंसान इस दिन ऐसा करता है उससे भगवान विष्णु अवश्य प्रसन्न होते हैं और उनकी मांगी गई हर इच्छा अवश्य पूरी करते हैं. 

2. सेहत के लिए उपाय

एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर नदी में स्नान करने का बेहद महत्व बताया गया है. कहा जाता है ऐसा करने से आपके जीवन में आपको समस्त सुख और शांति अवश्य मिलेगी. स्नान करने के बाद गायत्री मंत्र का जाप करें. इससे आपका स्वास्थ्य हमेशा उत्तम बना रहेगा.

3. धन-धान्य के लिए उपाय

एकादशी के दिन भगवान विष्णु को सफेद मिठाई या खीर का भोग लगा सकते हैं. इस दिन आप जो भी भोग बना रहे हैं उसमें तुलसी के पत्ते अवश्य डालें. ऐसा करने से भगवान विष्णु की प्रसन्नता जल्दी हासिल होती है. 

4. सुख-शांति के लिए उपाय

देवउठनी एकादशी की शाम को तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाएं, और तुलसी की 11 बार परिक्रमा करें. और उसके उनके जीवन में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं आता. 

5. कर्ज मुक्ति के लिए उपाय

एकादशी के दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं. पेड़ के नीचे शाम को दीपक जलाएं. पीपल के पेड़ को भगवान विष्णु का वास माना गया है इस उपाय को करने से आप कर्ज मुक्त हो सकते हैं. 

इन 4 राशि के जातक रहें सावधान

इसी के साथ 4 ऐसी राशियां हैं, जो विशेष तौर पर सजग रहें वरना उन्हें आज बड़े नुकसान का अंदेशा है. आइए जानते हैं कि वे 4 राशियां कौन सी हैं.

मेष राशि: आज आप ऊंचाई वाली जगह पर सावधानी से काम करें. वाहन चलाते समय भी सजगता बरतें. दुर्घटना होने का अंदेशा है. सेहत खराब हो सकती है. खानपान में सावधानी बरतें. मौसम बदल रहा है, बाहर की चीजें खाने से बचें. मौसम के हिसाब से अपने कपड़ों में भी बदलाव करें. 

मिथुन राशि: आज अपना सारा फोकस काम पर बनाए रखें. किसी मशीनरी खराबी को सही करने में सारा दिन व्यर्थ होने की आशंका है. अचानक से किसी परिचित के बीमार होने की सूचना मिलने की आशंका है, जिनसे मिलने के लिए आपको जाना भी बढ़ सकता है. 

वृश्चिक राशि: ग्रहों की स्थिति को देखते हुए व्यापारी वर्ग को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. जीवनसाथी के सहयोग से पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्रयास करेंगे. दिन की शुरुआत में छोटी-मोटी शारीरिक असहजता महसूस कर सकते हैं लेकिन थोड़े से आराम के बाद सेहत में सकारात्मक परिवर्तन भी महसूस करेंगे.

धनु राशि: विरोधियों से सावधान रहें क्योंकि वह न केवल आपको आर्थिक नुकसान बल्कि सामाजिक छवि को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं. आस पड़ोस के लोगों से विवाद होने की आशंका है, इस ओर अलर्ट रहें. आज के दिन बजट से ज्यादा खर्च होने की आशंका है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *