UP के कासगंज में मिट्टी की ढाय खिसकने से एक दर्जन महिलाएं दब गई. इस हादसे में दो महिलाओं के शव मिले हैं. राहत बचाव कार्य जारी है. मिट्टी हटाकर महिलाओं को निकलने का काम तेजी चल रहा है. डीएम मेधा रूपम और एसपी अपर्णा रजत कौशिक की घटना स्थल पर पहुंच गई हैं.
डीएम ने एसडीएम और तहसीलदार को जेसीबी मंगाकर बचाव कार्य में जुट जाने की निर्देश दिए हैं. बचाव कार्य के दौरान घायल महिलाओं को एंबुलेंस बुलाकर तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया है. घायल महिलाओं की संख्या आठ बताई गई है.

मथुरा-बरेली हाईवे पर कस्बा मोहनपुर के बाहर राधा स्वामी सत्संग भवन के समीप मिट्टी खोदने गई एक दर्जन महिलाएं मिट्टी की ढाई गिरने से दब गई. कुछ महिलाओं की चीज पुकार सुनकर राहगीर रुक गए और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना मोहनपुरा के लोगों को दी. इसके बाद राहगीरों और मोहनपुरा के लोगों ने मिलकर बचाव कार्य शुरू कर दिया.
मिट्टी हटाकर महिलाओं को निकलने का काम शुरू किया गया. इस दौरान दो महिलाओं की मौत होने पर उसके शव को निकाला गया है. अभी कई और महिलाओं के दबे होने की जानकारी होने पर मिट्टी हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है. लोगों की सूचना पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पहुंचना शुरू कर दिया है.















Leave a Reply