‘अखिलेश कभी थूक जिहाद पर नहीं बोलते’:कानपुर में BJP के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने उठाया सवाल

Spread the love

अखिलेश यादव की चुनावी जनसभा से पहले भाजपा ने पूर्व विधायक इरफान सोलंकी से जुड़े विवादों पर उन्हें घेरते हुए सवाल पूछे. भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने प्रेस कॉफ्रेंस करते हुए कहा ​कि उत्तर प्रदेश में 8 विधानसभा सीटों पर इसलिए उपचुनाव हो रहे हैं कि यहां पर जो विधायक थे, वे लोकसभा के सांसद हो गये है, लेकिन सीसामऊ में उपचुनाव सपा विधायक के सजा पाने की वजह से हो रहा है.

इरफान के अपराध गिनाए

पूर्व विधायक इरफान सोलंकी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि गरीब, विधवा मुस्लिम महिला के प्लॉट पर आगजनी की गई, जिसमें उन्हें सजा हुई. अब उसी इरफान की पत्नी को सपा ने टिकट दिया है. प्रकाश पाल ने कहा कि ​अखिलेश यादव क्या सीसामऊ की जनता से क्षमा मांगने आ रहे हैं कि उन्होंने एक अपराधी को संरक्षण दिया.

अखिलेश की जनसभा से पहले भाजपा ने सपा पर बोला हमला

इसके अलावा बांग्लादेशी नागरिक, फर्जी आधार कार्ड, तिरंगा केक, मेडिकल कॉलेज, दर्शनपुरवा सांप्रदायिक हिंसा, केस्को की तत्कालीन एमडी रितु महेश्वरी से अभद्रता और नई सड़क हिंसा मामले को लेकर भी उन्होंने पूर्व विधायक इरफान सोलंकी पर आरोप लगाए.

थूक जिहाद पर नहीं बोलते हैं अखिलेश

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इरफान सोलंकी हमेशा इसी तरह की गतिविधियों में लिप्त रहे हैं. ऐसे में इन सारे सवालों का जवाब अखिलेश यादव को जरूर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कभी थू​क जिहाद के मामलों पर नहीं बोलते हैं.

भाजपा ने 125 मंदिरों का मुद्दा उठाया

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि अखिलेश यादव वनखंडेश्वर मंदिर भी जाएंगे, ऐसे में उन्होंने बेकनगंज, चमनगंज के 125 मंदिरों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अखिलेश यादव को वहां भी जाना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *