भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षर सिंह से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. भोजपुरी की सबसे पॉपुलर और सबसे ज्यादा पेड एक्ट्रेस से फोन कॉल पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है. शॉकिंग बात ये है कि रंगदारी ना देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है. जानकारी के अनुसार फोन करने वाले ने कहा है कि यदि 2 दिन के अंदर ये रकम नहीं दी गई तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा. अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के मोबाइल पर काल कर गाली-गलौज भी की गयी.
इस संबंध में थाना क्षेत्र के विजय सिंह यादव पथ निवासी अभिनेत्री अक्षरा ने दानापुर थाने में लिखित शिकायत की है. पुलिस दिए गए मोबाइल नंबर की छानबीन में जुट गई है. थाने में दिए आवेदन में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने उल्लेख किया है कि 11 नवंबर की देर रात लगभग 12:20 व 12:21 पर दो अलग-अलग नंबर से कॉल आई. रिसीव करते ही उधर से गाली गलौज की गई.
थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया कि भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने आवेदन देकर रंगदारी व हत्या की धमकी की शिकायत की है. मामले की छानबीन की जा रही है. शीघ्र ही कॉल करने वाले का पता कर लिया जाएगा.
अक्षरा सिंह ने रवि किशन के साथ फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से डेब्यू किया था. उन्होंने ‘सत्या’, ‘तबादला’, ‘मां तुझे सलाम’ जैसी कई हिट फिल्मों में भी काम किया है और कई सुपरहिट गाने गाए हैं.
बता दें कि अक्षरा अपने अद्भुत अभिनय और गायन कौशल के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध हैं. अक्षरा सिंह रिएयलिटी शो ‘बिग बॉस’ का भी हिस्सा रह चुकी हैं.
















Leave a Reply