कानपुर में अखिलेश की रैली में कुर्सियां खाली, सपा विधायक बोले- पुलिस लोगों को आने से रोक रही

Spread the love

कानपुर के सीसामऊ में चुनावी रैली के लिए अखिलेश यादव पहुंच गए हैं। GIC ग्राउंड में हो रही इस रैली में भीड़ नहीं हुई. कुर्सियां खाली हैं. इस पर मंच से सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा- पुलिस और पीएसी लोगों को सभा में आने से रोक रही है। साइकिल मार्केट और यतीमखाना चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर लोगों को आने से रोका जा रहा है,

उन्होंने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा- पुलिस या तो बैरिकेडिंग हटा दें, वरना सपा कार्यकर्ता खुद हटा देंगे. अखिलेश के समर्थक जनसभा में वेलकम बॉस के पोस्टर लेकर पहुंचे हैं. सीसामऊ से सपा प्रमुख नसीम सोलंकी सपा प्रत्याशी हैं.

मालूम हो कि नसीम के पति इरफान सोलंकी को 7 साल की सजा के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता निरस्त कर दी गई. अखिलेश के पहुंचने से पहले आज समर्थकों ने नारा लगाया- जेल के ताले टूटेंगे, इरफान सोलंकी छूटेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *