अखिलेश यादव की सीसामऊ रैली में आधी से ज्यादा कुर्सियां खाली रहीं. 5 हजार कुर्सियां लगाई गई थीं, लेकिन सिर्फ 2 हजार ही लोग पहुंचे. यह देखकर सपा प्रत्याशी नसीम भी हैरान रह गईं. अखिलेश मंच पर पहुंचे तो नसीम ने उन्हें धन्यवाद दिया. कहा- आप यहां आए तो हम्हारी घबराहट दूर हुई. अखिलेश यादव ने नसीम का धन्यवाद किया फिर केंद्र और योगी सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि आज के बाद बुलडोजर गैराज में खड़ा हो जायेगा.
अखिलेश ने कहा- कलयुग में सब उल्टा-पुल्टा चल रहा है. जो बुनियादी सवाल हैं, सरकार के पास उनके जवाब नहीं हैं। मंच से उतरते ही अखिलेश से मिलने के लिए कार्यकर्ताओं की होड़ लग गई. अखिलेश के सुरक्षाकर्मी ने उन्हें हटाने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गए. सुरक्षाकर्मियों ने पुलिसकर्मियों को बुलाया, लेकिन पुलिसकर्मी नहीं आए. बाद में सुरक्षाकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को धक्का देकर हटाया.
सीएम को PDA फुल फॉर्म नहीं पता
हमारे मुख्यमंत्री PDA के बारे में नहीं जानते. उन्होंने जो PDA का फुल फॉर्म बताया- मैं सुनकर घबरा गया कि ये H कहां से आ गया। ये डबल इंजन नहीं है. पहले तो इंजन-इंजन से टकरा रहा था. अब तो पूरा उत्तर प्रदेश जान गया है कि दिल्ली वाला इंजन, उत्तर प्रदेश वाले इंजन को टक्कर मार रहा है.
8 फीट का गड्ढा खोद दिया, DM साहब को पता ही नहीं चला सपा प्रमुख ने सवाल किया कि बताओ जिलाधिकारी के बंगले की खुदाई पर क्या मिला? फिर कहा- 8 फीट का गड्ढा खोद दिया गया. लेकिन DM साहब को पता ही नहीं चला.

आज के बाद बुलडोजर गैराज में खड़ा हो जाएगा
सपा प्रमुख ने कहा- आज के बाद उनका बुलडोजर हमेशा के लिए गैराज में खड़ा हो जाएगा. किसी का घर नहीं टूटेगा. अब तो इन्हीं के सरकार के पूर्व DGP पुलिस को कह रहे हैं कि आज जो आप एनकाउंटर कर रहे हो, कल जब जांच में पकड़े जाओगे तो मदद के लिए कोई नहीं आएगा.
बटेंगे तो कटेंगे नारा लोकतांत्रिक नहीं
अखिलेश ने कहा- बंटेंगे तो कटेंगे नारा लोकतांत्रिक नहीं है. नकारात्मक लोग ही ये नारा दे सकते हैं। जैसा अंग्रेजों ने नारा दिया। वैसा ये भी दे रहे हैं. अंग्रेज तो चले गए, लेकिन उनके वचन वंशी आज भी वैसा नारा दे रहे हैं. जो हमें और दूसरे लोगों को माफिया, अपराधी और गुंडा कहते हैं. मुझे लगता है कि ऐसे लोग घर से निकलते समय आइना नहीं देखते.

आज पुलिस अपनी ही पुलिस को पकड़ रही
आज तक पुलिस चोर को पकड़ रही थी। आज पुलिस अपनी ही पुलिस को पकड़ रही है. प्रधान सांसदजी के क्षेत्र में पता चला कि जुआ चल रहा था. पुलिस के लोग गए और पूरा पैसा लेकर चले आए.
















Leave a Reply