कानपुर में योगी के 2 किमी लंबे रोडशो में उमड़ा जन सैलाब, फिर बोले- ‘ बंटोगे तो कटोगे’

Spread the love

CM योगी ने शनिवार को कानपुर के सीसामऊ में रोड शो किया। मंत्री सुरेश खन्ना ने भगवा पगड़ी पहनाकर योगी का स्वागत किया। महिला मोर्चा की 500 महिलाएं कमल साड़ी पहनकर रोश शो में शामिल हुईं. रथ के आगे समर्थकों ने जमकर डांस किया. यह देखकर योगी भी मुस्कुरा उठे.

योगी सबसे पहले कार से नरेंद्र मोहन सेतु, स्वरूप नगर, ईदगाह होते हुए बजरिया चौराहे पहुंचे. यहां से दोपहर 1.30 बजे रोड शो की शुरुआत हुई. योगी ने 50 मिनट में करीब 2 किमी की दूरी तय की। बजरिया से रामबाग, हरसहाय कॉलेज होते हुए निरंजन निवास, गोपाल टॉकीज, सेंट्रल बैंक चौराहा, विजय टॉवर, लेनिन पार्क, ज्वालादेवी, आनंद बाग होते हुए संगीत टॉकीज पर दोपहर 2.20 बजे रोड शो खत्म हुआ.

योगी बोले- बंटोगे तो कटोगे रोडशो के समापन पर योगी ने कहा- सीसामऊ विधानसभा की जनता ने जो उत्साह दिखाया, उसके लिए मैं धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूं. उन्होंने कहा- बंटोगे तो कंटोगे… यह ध्यान रखना. 20 नवंबर को वोट देने जाना तो दो बातें भूलना मत- जयश्रीराम और कमल का फूल. योगी के रोडशो में करीब 8 हजार लोग शामिल हुए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *