कानपुर की डीसीपी साउथ ने सजेती में हुए 8 लाख के गुटखा लूटकांड का शनिवार को खुलासा कर दिया. कंपनी से निकाला गया सेल्समैन ही लूटकांड का मास्टर माइंड निकला. शादी के लिए रुपए जुटाने को उसने अपने दो दोस्तों के साथ लूटकांड को अंजाम दिया था.
तीनों लुटेरों के साथ ही पुलिस ने माल खरीदने वाले को भी अरेस्ट कर लिया. लूट में इस्तेमाल की गई कार, लोडर भी बरामद कर लिया है। चारों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया.
शादी में लग्जरी इंतजाम को लूट की वारदात को दिया था अंजाम
DCP साउथ अंकिता शर्मा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके लूटकांड का खुलासा किया. डीसीपी साउथ ने बताया कि दादा नगर में एसएनके गुटखा कंपनी है. 11 नवंबर को गुटखा कंपनी से माल लदकर हमीरपुर जा रहा था.
सजेती थाना क्षेत्र के बरीपाल क्रॉसिंग के पास कार ने ओवरटेक करके रोका और ड्राइवर और परिचालक को तमंचे के बल पर खींचकर कार में बैठा लिया. इसके बाद गुटखा लदी गाड़ी को कार सवार दो बदमाशों ने लूट लिया. करीब 20 किमी. दूर चालक और परिचालक को बेरहमी से पीटने और हाथ-पैर बांधकर जंगल में फेंक दिया था. इसके बाद दूसरी गाड़ी में 8 लाख का गुटखा शिफ्ट करके गाड़ी को भी छोड़ दिया था.
जांच की रही पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से कई अहम सुराग मिले. इसके बाद पुलिस ने लूट करने वाले मास्टर माइंड सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के मझमती गांव के रहने वाले शैलेंद्र सिंह को अरेस्ट कर लिया.
बेटी की शादी के लिए नहीं थे पैसे, इसलिए रची साजिश
पूछताछ के बाद उसके दो साथी पहाड़पुर श्री नगर सेन पश्चिम पारा निवासी आर्यन और जय सिंह को भी अरेस्ट कर लिया. इसके बाद लूट का माल खरीदने वाले गुजैनी ए-ब्लॉक निवासी राजीव गर्ग उर्फ कन्हैया को भी अरेस्ट कर लिया और लूट का गुटखा भी बरामद कर लिया. पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया.
लूटकांड के मास्टर माइंड शैलेंद्र सिंह ने बताया कि 4 दिसंबर को उसकी शादी होनी है. शादी के खर्च को लेकर वह बेहद परेशान चल रहा था. इसके बाद उसने अपने दो दोस्तों जय सिंह और शैलेंद्र के साथ गुटखा लूटने की साजिश रची और फिर लूट की साजिश रची थी.
शैलेंद्र ने लूट के बाद बेचे गए गुटखा से लाखों रुपए की शादी की शॉपिंग भी कर ली थी. इसके साथ ही शादी में बेहतरीन इंतजाम करने में जुटा हुआ था. इससे पहले ही पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया और जेल भेज दिया.
















Leave a Reply