कानपुर बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण, ‘विकास की गंगा बहाने का संकल्प’

Spread the love

कानपुर बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया. इस दौरान माननीय उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति गणों ने कार्यकारिणी को शपथ दिलाई. इस मौके पर कानपुर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष इंदीवर बाजपेई ने कहा कि, कानपुर बार एसोसिएशन एशिया की सबसे बड़ी बार है. यहां पर अधिवक्ताओ के लिए ग्रीन टॉयलेट्स का निर्माण कराया जाएगा. इसके साथ सोलर पैनल, अधिवक्ताओ के लिए चैंबर की व्यवस्था भी कराई जाएगी.

बार अध्यक्ष ने बताया कि, अब विभिन्न विषयों पर युवा अधिवक्ताओ के लिए व्याख्यान कार्यशाला आयोजित की जाएंगी. साथ ही उनको प्रेरित किया जाएगा कि वह वरिष्ठ अधिवक्ताओ से कानून विषयों पर नवीनतम जानकारी लें. वहीं महामंत्री अमित सिंह ने कहा कि, कचहरी के आस पास यातायात की व्यवस्था को सुधारा जाएगा. युवा अधिवक्ताओ के लिए नए चैम्बर बनवाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि कचहरी परिसर में गंदगी रहती है, इसके लिए नगर निगम से बातचीत कर साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *