‘पुष्पा 2’ ट्रेलर रिलीज से पहले हंगामा, पटना के गांधी मैदान में भिड़े फैंस, चली चप्पलें

Spread the love

रविवार का दिन फैन्स के लिए खास है. वो इसलिए, क्योंकि जिस ‘पुष्पा 2: द रूल’ फिल्म के आने का इंतजार वो सालों से कर रहे थे, इसी साल दिसंबर के महीने में रिलीज होने जा रही है. लेकिन इससे पहले इसका ट्रेलर रिलीज हो रहा है. 17 नवंबर को अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना दोनों ही बिहार के पटना शहर पहुंचे हैं. फैन्स ने जोरो-शोरों से दिल खोलकर दोनों का एयरपोर्ट पर स्वागत किया लेकिन गांधी मैदान में अल्लू अर्जुन के ना पहुँचने से लोगों ने चप्पल चलाईं. जिसके बाद पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा.

और भी हैं कई वजहें

‘पुष्पा’ की देसी हिंदी ऑडियंस में पॉपुलैरिटी एक बड़ा फैक्टर है, जिसे मेकर्स ‘पुष्पा 2’ के लिए पूरी तरह इस्तेमाल करना चाहेंगे. ‘पुष्पा 1: द राइज’ ने बिहार और यूपी के सिंगल स्क्रीन्स में शानदार बिजनेस किया था. अगर आपको याद हो तो फिल्म के गाने ‘श्रीवल्ली’ का एक रीजनल सिंगर ने भोजपुरी वर्जन भी गाया था, जो रातोंरात जबरदस्त हिट हो गया था.

हाल ही में RRR स्टार राम चरण ने भी अपनी अगली फिल्म ‘गेम चेंजर’ का टीजर लॉन्च इवेंट लखनऊ में किया था. मगर पटना जैसी ठेठ देसी हिंदी मार्किट में, साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक ‘पुष्पा 2’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट, अल्लू अर्जुन की तरफ से ऑडियंस को सीधा मैसेज है- ‘आपको एंटरटेनमेंट देने के लिए मैं बैठा हूं’.

क्यों अल्लू ने ट्रेलर रिलीज के लिए चुना पटना शहर?

अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का ट्रेलर 17 नवंबर को शाम 6 बजकर 3 मिनट पर पटना, बिहार में लॉन्च हो रहा है. एक्टर अपनी को-स्टार रश्मिका मंदाना संग पटना पहुंच चुके हैं. कुछ ही मिनट बाद हम सभी के सामने ट्रेलर होगा. पर अल्लू ने आज ही के दिन, इतने ही समय पर पटना में ही क्यों इस ट्रेलर को रिलीज करने का प्लान किया.

‘पुष्पा 2’ को बड़ी फिल्म बनाने के लिए जरूरी है कि मेकर्स उस भीड़ को भी जमकर थिएटर्स तक खींच सकें, जो हिंदी फिल्मों को बड़ा बनाने वाली मास ऑडियंस है. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, बंगाल, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, राजस्थान जैसे राज्यों में बहुत सारे छोटे शहर और कस्बे ऐसे हैं जहां लोग साल में आने वाली गिनी चुनी मास फिल्मों का इंतजार करते हैं. और ‘पुष्पा 2’ ऐसी ऑडियंस के लिए परफेक्ट फिल्म है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *