यूपी उपचुनाव से पहले BJP दफ्तर के बाहर लगा मुलायम सिंह यादव का पोस्टर, नजर आ रही अपर्णा यादव भी

Spread the love

UP उपचुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों के बीच नारे और पोस्टर्स वार चल रहा है. अब समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की 85वीं जयंती के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के लखनऊ स्थित कार्यालय के बाहर एक होर्डिंग लगाई गई है जिसमें नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है. इस होर्डिंग में मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव की भी तस्वीर है. जानकारी के मुताबिक इसे एक भाजपा कार्यकर्ता ने लगवाई है.

मुलायम सिंह यादव की 85वीं जयंती के अवसर पर लखनऊ स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के बाहर एक होर्डिंग लगाई गई है. इसमें नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। साथ ही मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यावद की भी तस्वीर इस होर्डिंग पर है. इसे लेकर सपा और भाजपा में खलबली मची है. हालांकि इसे भाजपा कार्यकर्ता चौधरी विवेक बलियान ने लगवाया है. होर्डिंग पर लिखा है, ‘श्रद्धेय नेताजी को 85वीं जयंती पर शत-शत नमन.’ भाजपा कार्यकता के इस कदम से राजनीतिक गलियारों पर चर्चा तेज हो गई है. यूपी के अलावा महाराष्ट्र में भी भाजपा और सपा के बीच पोस्टर्स और नारे को लेकर जमकर राजनीति हो रही है.

मुलायम के जन्मदिन पर 22 नवम्बर को भण्डारा समाजवादी पार्टी की महानगर इकाई पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाने की योजना बना रही है. इस सिलसिले में महानगर अध्यक्ष फ़ाख़िर सिद्दीकी ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की, जिसमें 22 नवंबर को कैसरबाग़ में विशाल भण्डारे का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. इस भण्डारे में 2100 लोगों को भोजन प्रदान किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *