UP उपचुनाव में प्रचार के आखिरी दिन ओवैसी की एंट्री, अखिलेश की कुंदरकी में रैली कैंसिल

Spread the love

UP में विधानसभा उपचुनाव के प्रचार का आज सोमवार को आखिरी दिन है. 20 नवंबर को वोटिंग है. केशव मौर्य ने रविवार रात 11 बजे X पर लिखा- सपा बहादुर अखिलेश यादव जनता आपकी ‘लाल टोपी’ और ‘साइकिल’ को कूड़ेदान में डालने के लिए तैयार है. बेहतर होगा कि साइकिल का हैंडिल पकड़कर सैफई लौट जाइये लाल टोपी और जालीदार टोपी का दौर अब हमेशा के लिए ख़त्म हो चुका है. केशव ने बीते 24 घंटे में 5 बार अखिलेश यादव पर निशाना साधा.

मुरादाबाद के कुंदरकी में अखिलेश यादव की रैली होनी थी. हालांकि, इसे कैंसिल कर दिया गया है. केशव मौर्य का भी कुंदरकी में कार्यक्रम था, लेकिन वह भी नहीं होगा.

वहीं, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी आज कुंदरकी पहुंच रहे हैं. उपचुनाव में उनकी पहली रैली है. आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर भी रैली करेंगे. राजनीतिक एक्सपर्ट का कहना है- इन दोनों नेताओं की रैलियों से सपा का मुस्लिम वोट बैंक में बिखराव हो सकता है.

इधर, कानपुर में शिवपाल यादव सीसामऊ में रोड शो करेंगे. यहीं पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में रवि किशन का भी रोड शो है. रविवार शाम को आजाद समाज पार्टी के प्रमुख सांसद चंद्रशेखर रामपुर में आजम खान के घर पहुंचे. उन्होंने कहा- जब ऊपर वाला मेहरबान, तो गधा पहलवान होता है. उन्होंने आजम खान के बेटे अदीब के कंधे पर हाथ रखा है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *