कानपुर के घाटमपुर में रोडवेज बस और ट्रक की आमने सामने टक्कर, एक की मौत, 12 यात्री घायल

Spread the love

कानपुर के घाटमपुर में रोडवेज बस और ट्रक की आमने -सामनेकी भिडंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं बस में सवार कई यात्री घायल हो गए. राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है. इसके बाद पुलिस हाईवे से वाहनों को किनारे करवाने का प्रयास कर रही है.

हादसे में बस में दो यात्री फंस गए

कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के कानपुर- सागर हाइवे पर स्थित चीनी मील मोड के पास कानपुर से राठ जा रही राठ डिपो की रोडवेज बस और ट्रक की आमने -सामने भिडंत हो गई. टक्कर इतनी तेज थी, कि बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई. सभी यात्री बस से बाहर निकलने का प्रयास करने लगे. हादसे में बस में दो यात्री फंस गए. वहीं एक की मौत हो गई.

इस घटना में कई यात्री घायल हुए हैं। इस घटना के बाद रोड पर काफी भीड़ हो गई. पुलिस रास्ते को सामान्य करने का प्रयास कर रही है.

राहगीरों ने घटना की सूचना घाटमपुर पुलिस को फोनकर दी. जानकारी मिलते घाटमपुर पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से घायलों को एंबुलेंस द्वारा घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर घायलों को कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *