भदोही में सपा विधायक के घर कुर्की…साइकिल, कुर्सी; मेज के साथ बर्तन भी उठा ले गई पुलिस

Spread the love

UP के भदोही में सपा विधायक जाहिद जमाल बेग के आवास पर जिला प्रशासन द्वारा कुर्की कार्रवाई की गई. विधायक के तीन मंजिला मकान में देर शाम तक कुर्की की कार्रवाई चलती रही. करीब तीन वाहनों से विधायक आवास से जब्त सामान को ले जाया गया. पुलिस /प्रशासन की टीम द्वारा कुर्की के दौरान तख्त, साइकिल, मेज, कुर्सी, इन्वर्टर, पंखे, घड़ी, साज सज्जा के सामान, बर्तन, डाइनिंग टेबल आदि सामान को जब्त किया गया. पुलिस ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी शेयर किया है. 

दरअसल,  8 सितंबर को भदोही में सपा विधायक जाहिद जमाल बेग के तीन मंजिला मकान में नाबालिग नौकरानी ने आत्महत्या कर ली थी. इसके बाद पुलिस ने विधायक के घर से एक और नाबालिग नौकरानी को मुक्त कराया था. इस मामले में पुलिस ने विधायक, उनकी पत्नी सीमा बेग व बेटे के खिलाफ बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी और आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज किया था. 

https://twitter.com/bhadohipolice/status/1858539739827089421?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1858539739827089421%7Ctwgr%5E6dbd5e8de35fd4b0768e827ced0001b2b2f8a8b7%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Futtar-pradesh%2Fstory%2Fbhadohi-samajwadi-party-mla-zahid-beg-house-attachment-police-took-away-bicycle-chair-table-and-utensils-know-why-lclam-dskc-2100008-2024-11-19

पुलिस ने विधायक के बेटे को 18 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद विधायक ने 19 सितंबर को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. वहीं, विधायक की पत्नी सीमा बेग फरार हो गईं. कोर्ट के आदेश के बाद भी हाजिर नहीं हुईं. ऐसे में एमपी-एमएलए कोर्ट ने कुर्की का आदेश दे दिया. 

पुलिस के मुताबिक, कोर्ट के आदेश पर विधायक के तीन मंजिला मकान को कुर्क किया गया है. विधायक की पत्नी सीमा बेग कोर्ट के आदेश के बाद भी हाजिर नहीं हुई. जिसके चलते कुर्की की कार्रवाई का आदेश जारी हुआ. उसके अनुपालन में भदोही पुलिस ने कार्रवाई की है. फिलहाल, जब्त सामानों की अनुमातिक कीमत अभी बता पाना मुश्किल है. अभी सामानों की लिस्टिंग की जा रही है.

मौजूदा समय में विधायक जाहिद बेग नैनी जेल और उनका बेटा वाराणसी जेल में बंद है. वहीं, विधायक की पत्नी सीमा बेग फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है. हालांकि, उनका कुछ पता नहीं चल सका है.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *