कानपुर के टाटा कार शोरूम में लगी आग, फायर ब्रिगेड के अधिकारी 9 गाड़ियों के साथ पहुंचे

Spread the love

कानपुर के फजलगंज स्थित टाटा कार के शोरूम सांई मोटर्स में मंगलवार सुबह आग लग गई. आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ियां और सीएफओ फायर ब्रिगेड कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे. आग की चपेट में आने से कई कार जल गई तो कइयों को टीम ने समय रहते बाहर निकाल लिया. आग बुझाने के काम में फायर ब्रिगेड की टीमें लगी है.

आग बुझाने के साथ शोरूम की कारों को सुरक्षित बाहर निकाला

सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि फजलगंज स्थित साईं मोटर्स में आग लग गई है. फायर ब्रिगेड स्टेशन फजलगंज, कर्नलगंज, लाटूश रोड और किदवई नगर समेत अन्य सेंटर से 9 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची. शोरूम धुएं के गुबार से भरा हुआ था और आग धधक रही थी. शोरूम के ऊपर होटल सेलिब्रेशन बना हुआ है। होटल तक आग पहुंचने की आशंका थी.

फायर ब्रिगेड की टीमों ने शोरूम में चौतरफा पानी डालकर आग बुझाना शुरू किया, इसके साथ ही एक टीम ने शोरूम में रखी कारों को बाहर निकालना शुरू किया. समय रहते फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचने से कारें जलने से बच गईं और बड़ा हादसा होते टल गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *