‘लाल कार्ड बांट वोटरों पर दबाव बना रहे’, मतदान से ठीक पहले अखिलेश का आरोप; EC से की शिकायत

Spread the love

UP में उपचुनाव होने वाले हैं लेकिन उससे पहले आरोप प्रत्यारोप का दौर चल पड़ा है. दरअसल, समाजवादी पार्टी के सांसद लालजी वर्मा ने अंबेडकरनगर पुलिस पर बड़े ही गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि, पुलिस द्वारा मुस्लिम, यादव के साथ ही कुर्मी जाति के लोगों को धमाकाया जा रहा है. सांसद लालजी वर्मा ने इस संबंध में एक पत्र भी लिखा है और पुलिस से नाराजगी जताते हुए गनर को छोड़ने तक बात कह दी है. 

अखिलेश यादव का पोस्ट 

अब लालजी वर्मा के लेटर पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है. अखिलेश ने अपने पोस्ट में लिखा है कि चुनाव आयोग तुरंत इस बात का संज्ञान ले कि उत्तर प्रदेश में शासन-प्रशासन पक्षपात पूर्ण रवैया अपना रहा है. अखिलेश ने अपने पोस्ट में ये भी लिखा है कि मतदान को बाधित करने के लिए मतदाताओं पर ‘नोटिस-चेतावनी’ के लाल कार्ड बांटकर दबाव बनाया जा रहा है. एक तरह से यह संविधान द्वारा दिये मतदान के अधिकार को छीनने का ग़ैर-क़ानूनी कृत्य है. इसे एक अपराध के जैसे दर्ज कर तुरंत कार्रवाई की जाए. अन्यथा माननीय सर्वोच्च से अपील की जाएगी कि वो स्वतः संज्ञान लेकर पक्षपाती शासन-प्रशासन को निष्पक्ष चुनाव करवाने का निर्देश दे.

सपा के पत्र क्या लिखा है

ध्यान दें कि यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं इस बीच पार्टियों में तनातनी बनी हुई है. इसी बात सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की तरफ से निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा गया है. सपा ने लिखा कि मतदान के दिन कोई पुलिसकर्मी किसी भी मतदाता की आईडी की जांच ना करें. पोलिंग ऑफिसर के अलावा कोई भी मतदाता का पहचान पत्र चेक ना करें, हैंडबुक फॉर रिटर्निंग ऑफिसर के पैराग्राफ का उल्लेख भी किया गया. पत्र में लिखा है लोकसभा के दौरान मुस्लिम महिलाओं को भयभीत करने का काम किया गया. मतदान के बाद एजेंट को कुल मतदाता के पड़े वोट की जानकारी की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराई जाए.

सपा के पत्र में बुर्के का जिक्र

समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग (EC) को लिखी चिट्ठी में बुर्के का भी जिक्र किया है. समाजवादी पार्टी ने चिट्ठी में EC से मांग की है कि मतदान के दौरान मुस्लिम महिलाओं की चेकिंग बुर्का हटाकर न की जाए. EC को लिखे अपने पत्र में सपा ने कहा,’अगर महिलाएं बुर्का पहनकर वोटिंग करती हैं तो इस पर पुलिस हस्तक्षप न करे. मुस्लिम महिलाओं के बुर्का हटाने के को लेकर महिलाएं डरी हुई हैं. ऐसी स्थिति में वह मतदान नहीं कर पाती हैं.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *