कानपुर में सीसामऊ उपचुनाव: पुलिस की सख्ती से तमतमाए सपाई, लगाया वोट डालने रोकने का आरोप

Spread the love

कानपुर की सीसामऊ सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है. सपा प्रत्याशी और इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी ने कहा- मेरे पास लगातार फोन आ रहे हैं कि वोट नहीं डालने दिया जा रहे हैं. लोगों को रोका जा रहा है। महिलाएं रो रही हैं. गलत तरीके से आईडी चेक की जा रही है.

सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने एक वीडियो शेयर किया। बताया- चमनगंज इलाके में पुलिस और RAF जवानों ने लोगों को दौड़ा रही है. दूसरी तरफ मुस्लिम बहुल इलाकों के वोटरों का आरोप है कि प्रशासन लोगों को डरा रही है ताकि वह वोटिंग करने न जा सकें. सीसामऊ में सुबह 7 बजे कोहरे के बीच वोटिंग शुरू हुई. 9 बजे तक इस सीट पर 5.73% वोटिंग हुई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *