मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर मतदान के दौरान बवाल हो गया. आई डी चैक करने पर ककरौली में भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया. पुलिस ने भागकर जान बचाई. अफरातफरी के बीच दरोगा ने पिस्टल निकाल ली. फिर फोर्स ने भीड़ को लाठीचार्ज करके खदेड़ा.
मीरापुर विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है. सुबह नौ बजे तक विधानसभा क्षेत्र में कुल 13 प्रतिशत मतदान हुआ है. यहां ककरौली में आई डी चैक करने पर मतदाताओं ने हंगामा कर दिया. पुलिस पर पथराव भी किया जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज करके उपद्रवियों को खदेडा. फिलहाल यहां मतदान सुचारू रूप से चल रहा है.
RLD प्रत्याशी मिथलेश पाल का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि उपचुनाव में बाहर से लोग बुलाए गए हैं. लोग मदरसे और मस्जिदों में रोके गए हैं। बाहरी लोग असलहों के साथ आए हैं. पुलिस हमारे लोगों को भगा रही। मिथलेश पाल ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया है.
चार गांव के रास्ते की बेरिकेडिंग, कमिश्नर से शिकायत
मुजफ्फरनगर में मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के फैज आम जूनियर हाई स्कूल मतदाता केंद्र पर सहारनपुर मंडल आयुक्त हरिकेश भास्कर यशोद और डीआईजी अजय कुमार सहानी ने निरीक्षण किया. यहां पर भाकियू के प्रदेश सचिन मोनू पवार ने कमिश्नर से चार गांव के रास्तों पर हुई बेरिकेटिंग को लेकर शिकायत की है.
उन्होंने बताया कि गांव कुल्हेड़ी, नया निजामपुर, जौली, हासमपुर के रास्तों पर पुलिस के द्वारा बेरीकटिंग की गई है. उक्त रास्तों पर पुलिस के द्वारा लोगों की आईडी चेक कर उन्हें परेशान किया जा रहा है. मोनू पवार ने बताया कि चुनाव आयोग के इस तरह के कोई आदेश नहीं है कि गांव के रास्तों पर बेरीकटिंग कर लोगों की आईडी को चेक किया जाए. इस तरह से चुनाव को प्रभावित करने का कार्य किया जा रहा है.















Leave a Reply