कानपुर के दयानंद गर्ल्स कॉलेज में मतदान से रोके जाने पर भाजपाइयों का हंगामा

Spread the love

कानपुर के दयानंद गर्ल्स इंटर कॉलेज में मतदान न करने देने पर भाजपाइयों ने जमकर हंगामा किया. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ने लोगों को समझाया है। वहीं, भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी भी मौके पर पहुंचे.

सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव में कई जगह मतदाताओं को वोटिंग से रोकने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं. भाजपा ने सिविल लाइंस स्थित दयानंद हंसमुखी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में मतदाताओं को वोट न डालने का आरोप लगाया है. इसको लेकर पार्षद अंकित मौर्य व अन्य कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया है.

साथ ही, पीठासीन अधिकारी से उनकी बहस भी हुई है। मौके पर बड़ी संख्या में भाजपाई पहुंचे हैं. मुस्लिम महिलाओं ने आधार कार्ड के बावजूद वोट न डालने देने का लगाया आरोप. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लोगों को समझने में जुटे हैं. हंगामें की सूचना पर भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी भी मौके पर पहुंचे हैं. उन्होंने अधिकारियों से बातचीत कर निष्पक्ष चुनाव करवाने को कहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *