कानपुर में जहां EVM रखी उसका CCTV डेढ़ घंटे बंद रहा, सपा बोली- अब EVM में खेल करने की साजिश

Spread the love

कानपुर में सीसामऊ उपचुनाव के बाद गुरुवार सुबह भी माहौल गरमा गया. गल्लामंडी जहां पर EVM जमा की गई है, वहां का CCTV बंद हो गया. इसके बाद सपाइयों ने DM से लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव तक से बात की और हंगामा किया.

शिकायत और हंगामे के करीब डेढ़ घंटे बाद CCTV शुरू हो पाया. उधर, सपा मीडिया सेल ने बंद CCTV का वीडियो शेयर किया. लिखा- पुलिस की दम पर वोटर्स को नहीं रोक पाए तो अब CCTV बंद कर दिया है. अब EVM के जरिए BJP और चुनाव आयोग खेल खेलना चाहती है.

गल्लामंडी में टीवी पर CCTV का सीधा प्रसारण

वोटिंग के बाद गल्लामंडी मतगणना स्थल पर EVM को कड़ी सुरक्षा में सील करके रख दिया गया है. किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो सके, इसके लिए गल्लामंडी में फोर्स के साथ ही CCTV भी लगाए गए हैं. उसका सीधा प्रसारण भी वहां मौजूद कार्यकर्ताओं के सामने टीवी लगाकर स्क्रीन पर किया जाता है जिससे कि कोई सवाल नहीं उठा सके.

सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी से कार्यकर्ताओं ने की शिकायत

EVM जमा होने के बाद बुधवार रात से ही सपाई गल्लामंडी में डेरा डाले हुए हैं। वहां मौजूद सपाइयों ने बताया- गुरुवार सुबह 8 बजे CCTV कैमरा बंद हो गया. इसके बाद वहां मौजूद सपा नेता अर्पित यादव समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने मामले की जानकारी ADM और DM को दी। इसके बाद भी CCTV नहीं चला तो उन्होंने सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी, सपा विधायक अमिताभ बाजपेई को दी। मामला सपा प्रमुख अखिलेश यादव तक पहुंच गया.

इसके बाद समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने बंद CCTV कैमरों का फुटेज X पर शेयर किया गया. जिसमें लिखा- सीसामऊ उपचुनाव निगरानी में लगे CCTV सुबह से बंद हैं क्या? भाजपा सत्ता के इशारे पर किसी तरह की बेईमानी करवाने की फिराक में है. जब वोटर्स को पुलिस के दम पर रोक नहीं पाए तो अब EVM के जरिए खेल खेलना चाहती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *