कानपुर के सीसामऊ उपचुनाव की मतगणना शनिवार को गल्ला मंडी स्थित मतगणना स्थल पर होगी. बिना किसी गड़बड़ी के मतगणना कराने को लेकर पुलिस अफसरों ने ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है. अफसरों का कहना है कि मतगणना के दौरान किसी ने भी गड़बड़ करने की कोशिश भी की, तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा.
मतगणना तैयारियों का जायजा लेने पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने थाना हनुमंत विहार क्षेत्रान्तर्गत गल्ला मंडी का निरीक्षण किया. कल होने वाली मतगणना के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था/पुलिस प्रबंध को लेकर पार्किंग, रूट व्यवस्था, बैरीकेटिंग एवं बैरियर ड्यूटी जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने बताया कि मतगणना में न्यूनतम फोर्स लगाई जाएगी. अगर जरूरत पड़ी, तो अधिकतम फोर्स भी लगाया जा सकता है. पुलिस कमिश्नर के मुताबिक मतगणना ड्यूटी में एक डीसीपी, दो एडीसीपी, चार एसीपी, 10 इंस्पेक्टर, 41 पुरुष, 18 महिला दरोगा, हेड कांस्टेबल महिला व पुरुष 76, कांस्टेबल महिला व पुरुष 85, क्यूआरटी की पांच टीमें, पीएसी दो कंपनी, अभिसूचना इकाई, यातायात पुलिस और फायर बिग्रेड टीम तैनात रहेगी.
ये लोग भी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त यातायात रवींद्र कुमार, पुलिस उपायुक्त दक्षिण अंकिता शर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात सृष्टि सिंह, संबंधित थाना प्रभारी मय पुलिस फोर्स मौजूद रहे. बता दें कि प्रशासन मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित बनाने हेतु प्रतिबद्ध है.
















Leave a Reply