कानपुर की सीसामऊ सीट पर 7 राउंड की काउंटिंग के बाद सपा की नसीम सोलंकी काफी आगे

Spread the love

कानपुर की सीसामऊ सीट पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट आज दोपहर 12 बजे तक साफ हो जाएगा, शुरुआती रुझान में आगे-पीछे का सिलसिला जारी है. सीसामऊ में वोटों की गिनती 20 राउंड में की जाएगी.

7वें राउंड में सपा की नसीम सोलंकी 21737 वोटों से आगे हैं. नसीम सोलंकी को कुल 34404 वोट और भाजपा के सुरेश अवस्थी को 12667 वोट मिले हैं. कुल 47819 वोटों की गिनती पूरी हुई. सीसामऊ में 49.06% मतदान हुआ है, जो पिछले 12 साल में सबसे कम है. 14 टेबल में EVM के वोटों की गिनती होगी, जबकि पोस्टल बैलेट और सेवा मतदाताओं के वोटों की गिनती के लिए दो-दो टेबल लगाई गई हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *