यूपी के विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी 7-2 से आगे, सीसामऊ-करहल में सपा की बढ़त

Spread the love

यूपी में 9 विधानसभा सीटों पर गत 20 नवंबर को हुई वोटिंग की काउंटिंग तेजी से आगे बढ़ती नज़र आ रही है जिसमें ताजा स्थिति यह है कि भाजपा गठबंधन 7 पर आगे चल रहा है जबकि सपा केवल मैनपुरी की करहल और कानपुर की सीसामऊ सीट पर आगे है.

सीसामऊ में सबसे कम 20 राउंड और कुंदरकी, करहल, फूलपुर और मझवां में सबसे अधिक 32 राउंड में मतगणना होगी. यूपी उपचुनाव के लिए कटेहरी (अंबेडकर नगर), करहल (मैनपुरी), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), गाजियाबाद, मझवां (मिर्जापुर), सीसामऊ (कानपुर शहर), खैर (अलीगढ़), फूलपुर (प्रयागराज) और कुंदरकी (मुरादाबाद) में वोटिंग हुई थी.

ताजा अपडेट

फूलपुर में बीजेपी के दीपक पटेल 2174 मतों से आगे

फूलपुर में आठवें राउंड की गणना के बाद भाजपा के दीपक पटेल 2174 मतों से आगे। भाजपा को 20061 और सपा को 17887 वोट मिले

करहल में सपा के तेज प्रताप यादव 14229 वोट से आगे

मैनपुरी के करहल 9 राउंड के बाद सपा के तेज प्रताप यादव, भाजपा के अनुजेश यादव से 14229 वोट से आगे

कुंदरकी में बीजेपी आगे

कुंदरकी(मुरादाबाद) में 5 राउंड की काउंटिंग में बीेजेपी को 26904 और सपा को 3743

कटेहरी में सपा प्रत्याशी 1517 मतों से आगे

कटेहरी में मतगणना जारी है। पांचवें राउंड तक सपा प्रत्याशी 1517 मतों से आगे है।

मीरापुर मतगणना में RLD प्रत्याशी मिथलेश पाल आगे

आरएलडी प्रत्याशी मिथलेश पाल 6751से आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *