कानपुर में क्लास-3 की स्टूडेंट को खंडहर में घसीटकर रेप, बोला-किसी से कुछ कहा तो मार डालूंगा

Spread the love

कानपुर में कक्षा तीन की छात्रा से गांव के एक युवक ने खंडहर में रेप किया. शोर मचाने पर आरोपी छात्रा को नग्न अवस्था में छोड़कर भाग निकला. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी और उसके पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली.

बिठूर के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति के किसान की बेटी (8) सरकारी स्कूल में कक्षा 3 में पढ़ती है. पिता के मुताबिक शनिवार को वह चार बजे स्कूल से घर लौट रही थी. उसी दौरान रास्ते मे गांव के ही हसन (19) बेटी को घसीटकर पास के खंडहर में ले गया. जहां पर उससे रेप की घटना को अंजाम दिया.

मासूम के चिल्लाने पर पहुंची महिला

घटना के दौरान मासूम कसकर चिल्लाई जिससे वहीं पास में खेतों में काम कर रही एक महिला पहुंच गई. उसने भी शोर मचाया तो अन्य ग्रामीण आ गए. सबको आता देख हसन बच्ची को नग्न अवस्था में छोड़कर भाग निकला.

पिता से शिकायत की तो दी गाली

पीड़ित पिता के मुताबिक उसने हसन के पिता लाल मोहम्मद को घटना के बारे में जानकारी दी. उसने बेटे को फटकराने के बजाए उल्टा पीड़ित पिता को ही जाति सूचक शब्दों की गालियां दी साथ ही धमकी दी कि अगर वह किसी और के पास गया तो पूरे परिवार को जान से मार देगा.

पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय ने बताया कि आरोपी हसन को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है. वह अब ठीक है। उसकी काउंसिलिंग भी कराई गई है. आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है.

महिला बनेगी चश्मदीद गवाह

एसीपी कल्याणपुर ने बताया कि जिस महिला ने घटना देखी और बच्ची को बचाया है वह चश्मदीद गवाह बनने को तैयार है. पुलिस ने उसके बयान भी दर्ज कर लिए हैं. जो भी तथ्य मामले में सामने आएंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *