कानपुर के नौबस्ता चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को रौंद दिया. इसके बाद हमीरपुर की तरफ भाग निकला. महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. महिला की शिनाख्त जूही नारायणपुरवा निवासी रश्मि वर्मा के रूप में हुई है. पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
बीच चौराहा महिला को कुचला और भाग निकला, पुलिस बनी रही मूकदर्शक
जूही नारायणपुरवा की रहने वाली रश्मि वर्मा सोमवार सुबह नौबस्ता चौराहे पर सवारी वाहन के इंतजार में खड़ी थीं. इस दौरान हमीरपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी और भागने के चक्कर में कुचलते हुए मौके से भाग निकला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने पर्स में मिले दस्तावेज और मोबाइल पर आने वाली कॉल से महिला की शिनाख्त की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे की जानकारी मिलते ही पति अतुल कुमार मौके पर पहुंचे.
इसके बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे. मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया. पति और परिवारीजन रो-रो कर बदहवास हो गए. परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे हैं. इसके साथ ही नौबस्ता पुलिस ने परिवारीजनों से ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर मांगी है.
डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि महिला की शिनाख्त के बाद परिवारीजनों को सूचना दी गई है. CCTV के जरिए महिला को कुचलने वाले ट्रक की तलाश की जा रही है. एफआईआर दर्ज करके जल्द ही आरोपी ट्रक चालक को अरेस्ट करने के साथ ही ट्रक को बरामद किया जाएगा.
















Leave a Reply