कानपुर के लालबंगला क्षेत्र में 1 दिसंबर को ‘पूजित मूर्ति संग्रह और विसर्जन’ का विशाल आयोजन

Spread the love

कानपुर के श्री सिद्ध सनातन सेवा न्यास के तत्वावधान में इस बार 1 दिसंबर को 20 गाडियां विभिन्न वार्डो में जाकर पार्षद व समाज सेवियों के माध्यम से मूर्तियां को एक जगह इकट्ठा करने का काम करेंगे जिसका शुभारम्भ उत्तर प्रदेश विधानसभा सभा अध्यक्ष सतीश महाना हरी झंडी दिखाकर वाहनों की रवानगी करेंगे.

इस बाबत एस आर गैलेक्सी निकट चौधरी नर्सिंग होम शिवकटरा लाल बंगला कानपुर में पूजित मूर्ति संग्रह कार्यक्रम के सन्दर्भ में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अमिताभ पाण्डेय ने की. उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि विगत 8 साल से दीपावली पर्व के बाद मूर्तियों को संग्रह करके सिद्धनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर विसर्जित करते आ रहे हैं.

उन्होंने बताया कि जगह जगह बैनर लगाकर इलाके की जनता से अनुरोध करके मंदिर व प्रसिद्ध स्थानो पर 30 नवंबर तक एकत्र करेंगे, हम सनातनी हिन्दू साल भर पूजा पाठ विधि विधान से करते हैं लेकिन बाद में कदर नहीं करते हैं इसको जागरूक करना ही हमारा उद्देश्य है,लोग घरों में मिट्टी की मूर्ति को लाया करें, वह आप घर से में ही गंगा जल में डालकर विसर्जित करके वह पानी पौधे में डालने के लिए भी जागरूक करें.

बैठक में प्रमुख रूप से , शैलेन्द्र त्रिपाठी, अशोक मेंबर,पियूष सिंह, दिलीप कुमार मिश्रा, धर्मेन्द्र अवस्थी,अमरीष जायसवाल, संजय शुक्ला वेद प्रकाश छोटू, अशोक सिंह, धर्मेन्द्र भदौरिया आदि लोग मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *