UP के ग्रेटर नोएडा में एक बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. दरअसल, ग्रेटर नोएडा की सोफा बनाने वाली फैक्ट्री में 25 नवंबर को भीषण आग लग गई. इस हादसे में फैक्ट्री के तीन कर्मचारियों की झुलसकर मौत हो गई. तीनों फैक्ट्री के अंदर ही सो रहे थे. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. घटना थाना बीटा-2 क्षेत्र के साइट-4 की है.
बीते जुलाई महीने में नोएडा के सेक्टर-2 की एक बंद फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी. सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची थी. फायर विभाग की करीब आधा दर्जन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था.
चना मिलने के बाद फायर विभाग की और स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई. फायर विभाग के आधा दर्जन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पा लिया था. हालांकि, तब तक पूरे बिल्डिंग में आग पहुंच गई और पूरी बिल्डिंग जलकर खाक हो गई.
बिल्डिंग बंद थी, उसमें पहले एक फैक्ट्री चलती थी, जिसे कुछ महीनों पहले ही नोएडा प्राधिकरण की टीम ने सीज कर दिया था. यही कारण है कि आगजनी में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. बिल्डिंग में बिजली सप्लाई भी बंद थी.
















Leave a Reply