महराजगंज में तेंदुए का 3 लोगों पर हमला, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला

Spread the love

महराजगंज में तेंदुए ने महिला और दो युवकों पर हमला कर दिया. इसके बाद रोहिन नदी में कूद गया. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर आ गए। नदी में ही तेंदुए को पीट-पीटकर मार डाला.

घटला नौतनवा क्षेत्र के चकदह टोला लालपुर की है. इसका एक वीडियो सामने आया है. जिसमें कई युवक तेंदुए की गर्दन पकड़े दिख रहे हैं. तेंदुए के पैर भी बंधे हैं. तेंदुए को पहले पीटा गया है. सूचना पर वन विभाग की टीम तेंदुए के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोरखपुर चिड़ियाघर ले गई.

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार- उत्तरी चौक रेंज के सेखुई बीट के जंगल से भटककर तेंदुआ गांव की तरफ चला गया। चकदह टोला लालपुर के समीप रोहिन नदी के किनारे झाड़ियों में बैठा था। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे बकरी चरा रही महिला पुष्पा पर हमला कर दिया। आस-पास के लोगों के शोर मचाने पर भाग गया।

युवक का पीछा करते हुए तेंदुआ नदी में कूद गया

सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम तेंदुए की तलाश में जुट गई. शाम चार बजे तेंदुआ चकदह गांव के मरचहवा टोला निवासी संजय व सतेंद्र पर हमला कर दिया. जान बचाने के लिए युवक नदी में कूद गए, जिसके बाद तेंदुआ भी नदी में कूद गया. मौके पर लाठी-डंडे लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने तेंदुए को जमकर पीट दिया.

युवकों ने तेंदुए के पैर भी बांध दिए थे. स्थानीय युवकों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई. मौके पर पहुंचे डिप्टी रेंज़र राकेश कुमार व वनरक्षक शिवशंकर उपाध्याय तेंदुए के शव को गोरखपुर चिड़ियाघर लेकर रवाना हो गए. उत्तरी चौक के वन क्षेत्राधिकारी रवींद्र प्रताप सिंह ने कहा- तेंदुए की मौत हो गई है।.गोरखपुर चिड़ियाघर में पोस्टमॉर्टम के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *