‘अकेला जाऊंगा, आपकी गाड़ी में जाऊंगा…’, संभल जाने के लिए राहुल की प्रशासन से नई अपील

Spread the love

दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर पुलिस के द्वारा रोके जाने के बाद राहुल गांधी ने कहा, “पुलिस की गाड़ी में ही हममें से पांच लोगों को संभल ले चलिए.” इसके बाद राहुल गांधी ने पुलिस से मांग की है कि मुझे अकेला संभल जाने की अनुमति दी जाए. उन्होंने पुलिस से कहा, “मैं आपकी गाड़ी में संभल जाऊंगा, ले चलिए मुझे.” राहुल की इस मांग पर भी प्रशासन ने अभी तक हामी नहीं भरी है और राहुल के काफिले को उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर रोक कर रखा गया है. 

यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय ने कहा, “हम 5 लोग जाएंगे, 5 लोगों को तो परमिशन है. धारा 163 में परमिशन होती है कि 5 लोग जा सकते हैं. हम लोग सियासी रोटी नहीं सेंक रहे हैं, संभल में अत्याचार को दबाने का प्रयास है. राहुल और प्रियंका के साथ संभल के लिए निकले इमरान मसूद ने कहा, “आप इसको जल्दी से खोलिए. आप लोगों को क्यों परेशान कर रहे हैं. अगर आप हमें नहीं जाने देना चाहते हैं, तो रोक लीजिए लेकिन लोगों का रास्ता नहीं बंद करिए.”

गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली बॉर्डर पर की बैरिकेडिंग- कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा, “सरकार हमें क्यों रोक रही है? वे क्या छिपाने की कोशिश कर रहे हैं, वे किससे डर रहे हैं? विपक्ष के नेता होने के नाते राहुल गांधी को यह देखने का अधिकार है कि देश में क्या चल रहा है. संभल में जो घटना हुई, वह बेहद निंदनीय है, लोग मारे गए हैं, कौन जिम्मेदार है? अगर विपक्ष के नेता घटनास्थल पर नहीं जाएंगे, तो वे संसद में इस मुद्दे को कैसे रखेंगे? हम संभल के हालात देखना चाहते हैं, लेकिन सरकार हमें क्यों रोक रही है? क्या यह तानाशाही नहीं है? राहुल गांधी निश्चित रूप से संभल जाएंगे और पीड़ित परिवारों से मिलेंगे और उनकी आवाज उठाएंगे.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *