सलमान खान की शूटिंग साइट पर पहुंचा संदिग्ध, कहा- लॉरेंस बिश्नोई को बुलाऊं क्या?

Spread the love

बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान की सुरक्षा और धमकी को लेकर फिर बड़ी खबर सामने आई है. बुधवार देर रात मुंबई में सलमान खान की शूटिंग साइट पर एक संदिग्ध युवक आ पहुंचा. संदिग्ध को देखते हुए लोगों ने उसे पकड़ा. पकड़े जाने के बाद उसने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम लिया. बताया जाता है कि पकड़े जाने पर संदिग्ध ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई को बुलाऊं क्या?

शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में पूछताछ जारी

इस घटना की जानकारी एक अधिकारी ने दी है. अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध को तुरंत पकड़ लिया गया और पूछताछ के लिए शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन ले जाया गया. मालूम हो कि इससे पहले भी सलमान खान को कई बार हत्या की धमकी मिल चुकी है.

बाबा सिद्धीकी की हत्या के बाद से सलमान की हाई सिक्योरिटी

कुछ महीने पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्धीकी की हत्या की थी. बाबा सिद्धीकी सलमान खान के करीबी थे.सिद्धिकी की हत्या के बाद सलमान की सुरक्षा को लेकर प्रबंध कड़े कर दिये गए हैं. लेकिन बुधवार रात की घटना के बाद सलमान की सुरक्षा को लेकर फिर सवाल उठने लगे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *