संजय मल्होत्रा होंगे RBI के नए गवर्नर, शक्तिकांत दास के कार्यकाल का कल आखिरी दिन

Spread the love

राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा (Revenue Secretary Sanjay Malhotra) को आरबीआई का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है. मल्होत्रा अब मौजूदा RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह लेंगे. बता दें, 10 दिसंबर को RBI के गर्वनर शक्तिकांत दास का कार्यकाल पूरा हो रहा है. संजय मल्होत्रा RBI के 26वें गवर्नर होंगे. 

संजय मल्होत्रा 1990 बैंच के राजस्थान कैडर के IAS अधिकारी हैं. नवंबर 2020 में आरईसी के चेयरमैन और एमडी बने थे. इससे पहले वो ऊर्जा मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेटरी के पद पर तैनात थे. साल 2022 में डिपाटर्मेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (DFS) के सचिव संजय मल्होत्रा को केंद्र सरकार ने रिजर्व बैंक (RBI) के डायरेक्टर के रूप में नामांकित किया था.

संजय मल्होत्रा की पढ़ाई-लिखाई संजय मल्होत्रा ने अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री आईआईटी कानपुर से ली है. जबकि प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से उन्होंने मास्टर्स की डिग्री हासिल की. बीते 30 वर्षों से मल्होत्रा पावर, फाइनेंस, टैक्सेशन, आईटी और माइंस जैसे विभागों में अपनी सेवा दे चुके हैं.

शानदार रहा शक्तिकांत दास का कार्यकाल जहां तक शक्तिकांत दास की बात है तो उनका कार्यकाल शानदार रहा. शक्तिकांत दास करीब 6 साल तक आरबीआई के गवर्नर रहे. उन्होंने उर्जित पटेल के अचानक इस्तीफे के बाद जिम्मेदारी संभाली थी. शक्तिकांत दास ने कोविड के दौरान और उसके बाद देश में महंगाई की समस्या को काबू में करने की दिशा में उल्लेखनीय काम किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *