UP के झांसी जिले में दंपती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, झांसी के टोड़ी फतेहपुर के कुटोरा गांव में मंगलवार सुबह घर में घुसकर युवक ने पति-पत्नी पर तलवार से हमला कर दिया. हमले में पति पुष्पेंद्र (40) पुत्र कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी संगीता (35) गंभीर रूप से घायल हो गई. मंगलवार सुबह 8 बजे आरोपी तलवार लेकर घर पहुंचा. दरवाजा खोलते ही पति-पत्नी पर हमला कर दिया. जब दोनों की मौत नहीं हो गई, तब तक वार करता रहा.
घायल को तुरंत सीएचसी ले जाया गया. यहां उसने भी दम तोड़ दिया. इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी देवेश कुमार उपाध्याय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जा पहुंचे.















Leave a Reply