रक्षाबंधन पर सीएम योगी ने बहनों को दिया उपहार, इस तारीख तक कर पाएंगी बसों में फ्री सफर

Spread the love

सीएम योगी ने 19 अगस्त को पड़ने वाले रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश भर की बहनों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने तोहफा दिया है. सीएम योगी ने गुरुवार को शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में ज़ोन, मंडल, रेंज व जिला स्तर के अहम पदों को संभाल रहे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. प्रदेश के कानून-व्यवस्था तथा लोककल्याणकारी कार्यक्रमों की इस समीक्षा बैठक के बाद सीएम कई बाते कही हैं.  इस समीक्षा बैठक में सीएम योगी ने कहा कि आने वाले 18 अगस्त की रात्रि से लेकर 19 अगस्त की रात्रि तक महिलाओं को राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी. समय अनुसार  इस संबंध में सभी आवश्यक प्रबंध किए जाने चाहिए . 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *