UP में एक बार फिर तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला एक तरह जहां जालौन में स्कूली बच्चों को ले जा रही तेज रफ्तार वैन खाई में पलटी तो दूसरी तरफ लखनऊ में स्कूली वैन और थार की जोरदार टक्कर हुई.
लखनऊ के शहीद पथ पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में 2 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है. दरअसल, लखनऊ में स्कूली वैन और थार में जोरदार टक्कर होने से वैन में सावार 12 बच्चों में से दो की हालत गंभीर है. कुछ घायल बच्चों को मेदांता हॉस्पिटल लोहिया में भर्ती कराया है.
इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए DCP दक्षिणी तेजस्वरूप सिंह ने बताया की यह घटना थाना सुशांत गोल्फ सिटी में सुबह 7.30 बजे की है. टायर फटने के बाद वैन डिवाइडर से टकराई जिसकी वजह से यह हादसा हुआ था. हादसे के समय वैन में 12 बच्चें थे जिसमें से 6 बच्चें घायल हुए है, चार को लोहिया अस्पताल तो बाकि के दो को मेदांता में इलाज के लिए भेजा गया है. 9 साल की एक बच्ची आईसीयू में है. बाकि 6 बच्चे जिन्हें ज्यादा चोट नहीं आई थी वह घर चले गए है. इस हादसे के बाद ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है. आपको बता दें कि एसीपी गोसाईंगंज औऱ एडीसीपी ईस्ट भी घटनास्थल पर पहुंचे है. थार भी वैन से टकरा कर पलटी. थार में भी जयपुरिया स्कूल के बच्चे सवार थे.
















Leave a Reply