स्वाधीनता दिवस पर जहां पूरा देश उमंग-उल्लास से इस पर्व को मना रहा है वही UP की राम नगरी अयोध्या में बजरंगबली के अवतार कहे जाने वाले बंदर ने थानेदार की कुर्सी को सुशोभित किया. थानाध्यक्ष रामजन्मभूमि की कुर्सी पर बैठे बंदर का श्रीहनुमान का रूप मानकर कोतवाल देवेंद्र पांडेय ने उनको सैल्यूट कर आशीर्वाद प्राप्त किया.
थाना राम जन्मभूमि के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय ने थाने में अपनी कुर्सी पर बैठे बंदर को श्रद्धापूर्वक बजरंग बली मानकर उनको सैल्यूट कर आशीर्वाद प्राप्त किया. उनका बंदर के प्रति प्रेम काफी गहरा है।वे इस थाने में बंदर की बहुत ही श्रद्धा भाव से कई महीने से सेवा कर रहे हैं. उनका यह प्रेम लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है.
अयोध्या के भव्य राम मंदिर सहित पूरी रामनगरी में स्वतंत्रता दिवस महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. कमिश्वर और डीएम ने तिरंगा फहराने के बाद बुजुर्गों को सम्मानित किया है.
डीएम चंद्रविजय सिंह तिरंगे का सलामी देते हुए। हर चौराहे पर लोग तिरंगा लिए दिख रहे हैं. सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में भी पर्व की धूम देखी जा रही है. रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार होने वाले इस पर्व को लेकर राम मंदिर निर्माण कर रही संस्थाओं और राम मंदिर ट्रस्ट में बेहद उत्साह का माहौल है.
कमिश्नर गौरव दयाल ने स्वतंत्रता के नाम अपना संदेश भी दिया। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्र ने बताया कि राम मंदिर परिसर में यह महापर्व बेहद धूमधाम से मनाया जा रहा है. इसको लेकर परिसर में मौजूद सभी लोगों में बेहद उत्साह का माहौल है.
डीएम चंद्र विजय सिंह ने बुजुर्गों को सम्मानित भी किया. अयोध्या में स्वतंत्रता दिवस पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक शान से तिरंगा झंडा लहरा रहा है. सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने ध्वजारोहण किया. स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली, अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालय में ध्वजारोहण किया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक के स्कूलों में ध्वजारोहण किया गया. स्वतंत्रता दिवस के अवसर जिला पंचायत के प्रागण में फहराया गया तिरंगा झंडा. अध्यक्ष रोली और प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने तिरंगा फहराया.















Leave a Reply