धार्मिक और ज्योतिष दोनों के लिहाज से जुलाई का महीना खास है. इस दौरान देवशयनी एकादशी, गुरु पूर्णिमा, भौम प्रदोष व्रत और हरियाली तीज जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार हैं, जिस दौरान पूजा-पाठ करने से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है. इसके अलावा इस माह तीन बड़े ग्रहों की वक्री होने के साथ-साथ तीन ग्रहों का राशि परिवर्तन भी हो रहा है, जिसका अच्छा-खासा असर लोगों के जीवन पर देखने को मिलेगा. चलिए अब जानते हैं जुलाई माह में आने वाले व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर की पूरी लिस्ट के बारे में-
जुलाई 2025 के व्रत-त्योहार
02 जुलाई 2025- आषाढ़ अष्टाह्निका विधान प्रारम्भ
03 जुलाई 2025- मासिक दुर्गाष्टमी
06 जुलाई 2025- गौरी व्रत का आरंभ और देवशयनी एकादशी
07 जुलाई 2025- वासुदेव द्वादशी
08 जुलाई 2025- जयापार्वती व्रत का आरंभ और प्रदोष व्रत (भौम)
09 जुलाई 2025- आषाढ़ चौमासी चौदस व्रत
10 जुलाई 2025- कोकिला व्रत, गुरु पूर्णिमा, व्यास पूजा, गौरी व्रत का समापन, आषाढ़ अष्टाह्निका का समापन और आषाढ़ पूर्णिमा
13 जुलाई 2025- जयापार्वती व्रत का समापन
14 जुलाई 2025- प्रथम श्रावण सोमवार व्रत (सावन) और गजानन संकष्टी चतुर्थी व्रत
15 जुलाई 2025- प्रथम मंगला गौरी व्रत
16 जुलाई 2025- कर्क संक्रांति
17 जुलाई 2025- कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
20 जुलाई 2025- मासिक कार्तिगई
21 जुलाई 2025- दूसरा श्रावण सोमवार व्रत (सावन), कामिका एकादशी और रोहिणी व्रत
22 जुलाई 2025- दूसरा मंगला गौरी व्रत और प्रदोष व्रत (भौम)
23 जुलाई 2025- सावन शिवरात्रि
24 जुलाई 2025- हरियाली अमावस्या और दर्श अमावस्या
26 जुलाई 2025- चंद्र दर्शन
27 जुलाई 2025- हरियाली तीज
28 जुलाई 2025- तीसरा श्रावण सोमवार व्रत (सावन) और विनायक चतुर्थी
29 जुलाई 2025- नाग पंचमी
30 जुलाई 2025- स्कंद षष्ठी और कल्की जयंती
31 जुलाई 2025- तुलसीदास जयंती
ग्रह गोचर जुलाई 2025
16 जुलाई 2025, वार बुधवार को शाम 05:40 मिनट पर सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश होगा.
26 जुलाई 2025, वार शनिवार को सुबह 09:02 मिनट पर शुक्र का मिथुन राशि में प्रवेश होगा.
28 जुलाई 2025, वार सोमवार को रात 08:11 मिनट पर मंगल का कन्या राशि में प्रवेश होगा.
वक्री ग्रह जुलाई 2025
05 जुलाई 2025, वार शनिवार को सुबह 02:58 मिनट पर वरुण वक्री होंगे.
13 जुलाई 2025, वार रविवार को सुबह 09:36 मिनट पर शनि वक्री होंगे.
18 जुलाई 2025, वार शुक्रवार को सुबह 10:13 मिनट पर बुध वक्री होंगे.
















Leave a Reply