अयोध्या रेप कांड के आरोपी मोईद खान के 4 करोड़ के अवैध मल्टी कॉम्प्लेक्स पर चला बुलडोजर

Spread the love

अयोध्या रेप कांड के आरोपी समाजवादी पार्टी नेता मोईद खान के मल्टी कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर का एक्शन शुरू हो गया है. प्रशासन अबतक इस कॉम्प्लेक्स में चल रहे बैंक के शिफ्ट होने का इंतजार कर रहा था. अब बैंक दूसरी जगह शिफ्ट हो गई है. इसके अलावा अन्य प्रतिष्ठानों को भी खाली करवा दिया गया था, जिसके बाद अब एक साथ तीन बुलडोजर अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में लगे हुए हैं. इस मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति खूब गरमाई हुई है.

बताया गया है कि इस मल्टी कॉम्प्लेक्स का एक तिहाई हिस्सा अवैध बना हुआ है, जिसकी जद में सरकारी बैंक भी आ रहा था, जिसके बाद प्रशासन की ओर से अवैध हिस्से में चल रही दुकानों पर नोटिस चस्पा कर दिया था. इसके बाद से ही लोगों ने यहां से दुकानें खाली करना शुरू कर दिया गया था और अब यहां से बैंक समेत सभा दुकानें खाली हो गई हैं. बुलडोजर एक्शन से पहले ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा चुके थे. इससे पहले मोईद खान की बेकरी को भी बुलडोजर से ढहा दिया गया है.

क्या है पूरा मामला

अयोध्या रेप की ये घटना अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र की है, जहां एक नाबालिग से दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया फिर लंबे समय तक उसे ब्लैकमेल करके बारी-बारी रेप करते रहे. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता दो महीने की गर्भवती हो गई. पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की लेकिन आरोप है कि शुरू में इसपर कोई एक्शन नहीं लिया गया. बाद में जब हिंदू संगठनों के साथ निषाद पार्टी के लोगों ने आक्रोश जताया तो पुलिस ने सपा के भदरसा नगर अध्यक्ष मोईद खान और उसकी बेकरी पर काम करने वाले राजू को गिरफ्तार किया.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *