यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक की अफवाह फैलाने के मामले में सपा के पूर्व मंत्री यासर शाह समेत 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है. भर्ती बोर्ड ने हुसैनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. भर्ती बोर्ड का कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम चैनल पर QR code के जरिए फर्जी प्रश्न पत्र के बदले मोटी रकम मांगी जा रही है. इस मामले में शोएब नबी सेफी, हरीश कुमार भगत, डिलाइट इंटरप्राइजेज, मनु कुमार श्रीवास्तव, कपिल जांगिड़, सिद्धार्थ कुमार गुप्ता, यासर शाह समेत 7 लोगों का नाम सामने आया है. एफआईआर के मुताबिक यासर शाह ने अपने X एकाउंट @yasarshah_sp से पेपर लीक का असत्य, अपमानजनक पोस्ट किया.
सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक अफवाह फैलाने के मामले में सपा के पूर्व मंत्री यासर शाह पर FIR दर्ज















Leave a Reply