UP पुलिस भर्ती: आगरा में फर्जी तो रायबरेली में ब्लूटूथ से नकल करते पकड़ा गया अभ्यर्थी

Spread the love

यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा का शुक्रवार को पहला दिन रहा. पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक हुई. इस दौरान आगरा में 1 फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा गया. रायबरेली में 1 अभ्यर्थी ब्लूटूथ से नकल करते पकड़ा गया।

मुजफ्फरनगर में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में लापरवाही बरतने पर SSP अभिषेक सिंह ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया. उधर, परीक्षा खत्म होने के बाद वाराणसी स्टेशन पर अभ्यर्थी ट्रैक पर दौड़ते-भागते दिखे. कानपुर में स्टेशन और बस अड्डे पर जबरदस्त भीड़ है. आज परीक्षा केंद्रों पर काफी सख्ती रही.

लखनऊ में राखी-कलावा तक उतरवाया

कानपुर में परीक्षार्थियों के जूते-चप्पल उतरवाए और लड़कियों के जूड़े खुलवाए गए. लखनऊ में राखी-कलावा तक उतरवा दिए. परीक्षा केंद्रों पर 2.30 बजे तक एंट्री दी गई. इसके बाद गेट बंद कर दिए गए। इसके बाद 3 बजे दूसरी शिफ्ट की परीक्षा शुरू हुई, जो शाम 5 बजे तक चली। 67 जिलों में कंट्रोल रूम बनाए गए और 1154 परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग की गई.

DGP ने खुद निरीक्षण किया

एग्जाम पर यूपी पुलिस से लेकर STF तक की पैनी नजर रही. DGP प्रशांत कुमार खुद लखनऊ में गोमती नगर के एक परीक्षा केंद्र पहुंचे. वहीं, लखनऊ में पेपर लीक की अफवाह फैलाने पर सपा के पूर्व मंत्री यासर शाह के खिलाफ FIR दर्ज की गई. पुलिस जल्द ही उनसे पूछताछ कर सकती है. कल, 24 अगस्त को भी दो शिफ्ट में परीक्षा होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *